आम के कुछ फ़ायदे जो हम सभी को जरुर जानना चाहिए (Benefit of Mango) व यह लोग न करे आम का सेवन –

आम जो हम सभी को अति प्रिय होता है | जिसकी खुसबू व रंग रूप देखने से ही हमारे चेहरे पर मुस्कान आ जाती है | खाने में जितना स्वादिस्ट होता है उतने ही अधिक आम खाने के फ़ायदे है |

शयद ही कोई व्यक्ति हो जिसको आम प्रिय न हो | अब वो किस प्रकार का व्यक्ति है हम इस पर बात नहीं करेंगे | वो आप अपने विवेक से ही विचार कर लीजिये |

आम की कई प्रजाति होती है | पूरी दुनिया में 200 से अधिक प्रजाति के आम पाये जाते है | और यदि बात करे हमारे भारत की , तो हमारे भारत में लघभग 12 प्रजाति के आम पाये जाते है |

यह भी जरुर पढ़े :

सबसे पहले हम जान लेते है कि भारत में यह 12 प्रकार की नस्ल किस नाम से व किस जगह पायी जाती है –

  1.  दसेहरी – यह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यह आम की प्रजाति पाई जाती है
  2.  अल्फ़ान्सो – यह आम की प्रजाति महाराष्ट में होती है |
  3.  हिमसागर – पक्षिम बंगाल में यह आम की प्रजाति होती है जिसको हम हिमसागर कहते है |
  4.  बंगनपल्ली – आंद्रप्रदेश में होने वाला आम
  5.  बादामी – कर्नाटक में होने वाला आम
  6.  लंगड़ा – उत्तर प्रदेश में होने वाला आम
  7.  केसर – गुजरात में होने वाला आम
  8.  तोतापरी – कर्नाटक , अन्द्रप्रदेश , तेलंगाना , तमिलनाडु में होने वाला आम |
  9.  मनकुरद – गोवा में पाये जाने वाला आम
  10. मालदा – बिहार में होने वाला आम
  11. नीलम – यह आम हेदराबाद में पाया जाता है |
  12. जदार्लू – यह भी बिहार में पाये जाने वाला आम है |  

अब हम जान लेते है आम खाने के फ़ायदे व कुछ छोटे मोटे नुकसान |

1-कैंसर रोगी के लिए आम के फ़ायदे –

आज के समय में लोगो के ख़राब लाइफ स्टाइल खान पान के कारण कैंसर के रोगियों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ रही है |

आम के सेवन से कैंसर जैसी घातक बीमारी का खतरे को कम कर देता है | क्योकि आम में केरोतोनोइड , तर्पोनोइल और पोलिफिनोइल मोजूद होते है | इन तत्वों के कारण कैंसर को खत्म करने के गुण होते है | जो कैंसर रोगियों को इसका सेवन जरुर करना चाहिए |

2-आँखों के लिए रामबाण –

आम में विटामिन -ए भरपूर्ण मात्रा में पाया जाता है | जो आँखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है | आम के सेवन से आँखों की रौशनी बढ़ती है | जिन बच्चो के आँखों में चश्मे लगे है | उन्हें आम का सेवन नियमित रूप से करना चहिए |

3- चेहरे के लिए आम के फ़ायदे –

आप आम को यदि उसके गुदे को चेहरे पर लगाते है या उसका पैक बना के लगाते है | विटामिन – सी मोजूद होने के कारण, यह चेहरे को संक्रमण से बचाता है |

यह भी जरुर पढ़े :

4-पाचन क्रिया को दुरस्त रखता है –

आम में कई ऐसे तत्व पाये जाते है जैसे – सेट्रिक ऐसिड , टरटेरिक एसिड के कारण , हमारे शरीर के अंदर क्षारीय तत्वों को संतुलित बनाये रखता है | जिससे हमारा पाचन क्रिया दुरुस्त रहता है |

picture credit – pixabay

5- मोटापा कम करने के लिए आम के फ़ायदे

यदि आप अपने मोटापा से परेशान है , तो आम का सेवन जरुर करना चाहिए | आम की गुठली में मोजूद रेशे हमारे शरीर की चर्बी को काफ़ी हद तक कम कर देते है | आम के सेवन से भूख भी कम लगती है | जिससे अधिक मात्रा में भोजन लेना बंद हो जाता है |

6- स्मरण शक्ति को तेज करने में, आम के फ़ायदे

जिन लोगो को भूलने की बीमारी है या याददास कम रहती है | उन व्यक्तियों को  आम का सेवन जरुर करना चाहिए | क्योकि आम में पाया जाने वाला ग्लुटामीन एसिड स्मरण शक्ति को बढानें में बेहद लाभदायक होता है | जो हमारी याद दास को बढ़ाता है | 

7- रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढानें में –  

आम के सेवन से हमारे शरीर की रोध प्रतिरोधक क्षमता बढती है |

8- शाररिक क्षमता को बढाना –

आम के सेवन से हमारी शाररिक क्षमता भी बढ़ती है |

9-गर्मियों की चिलचिलाती धूप व लू से बचाव –

गर्मियों में अक्सर लोगो को लू लग जाती है | इसके बचाव के लिए आप आम का पना बना के उसका सेवन करे | आपको लू जैसी समस्या स एनाही जूझना पड़ेगा |

10-कोलेस्ट्रोल को कम करता है –

आम में विटामिन – सी और फाइबर भी भरपूर्ण मात्रा में पाया जाता है | जो कैलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है |

आम खाने के कुछ लोगो के लिए नुकसानदायक होता है –

चेहरे पर दाने या मुहासे –

आम की तासीर गर्म होती है इसलिए जो व्यक्ति मुहासे की समस्या से परेशान है उन्हें आम का सेवन कम करना चाहिए |

आम में फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है | जो हमे पचने में समय लेती है | इसलिए आम के अधिक सेवन से आपको पेट की समस्या से जूझना पड़ सकता है | इसलिए आम का सेवन एक बार में एक आम को ही खाना चाहिए |

डाईबीटीज लोगो के लिए नुकसानदायक –

डाईबीटीज रोगियों के लिए यह वाकई कष्टदायक है | जो आम का स्वाद लेने में असमर्थ होते है | क्योकि आम में नेचुरल सुगर अधिक होती है इसलिए डाईबीटीज रोगियों को आम से दूरी बनाये रखना चहिए |

हम उम्मीद करते आप सभी से यह जानकारी आपके लिए फायदेमंद होगी | आपने परिवार व मित्र तक निचे दिए सोशल मीडिया आइकॉन से शेयर जरुर करे |

यह जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दे | ऐसे ही फायदेमंद , देनिक जीवन की पोस्ट पढने के लिए , नीचे बेल आइकॉन से हमसे जुड़े |

आप हमसे नीचे दिये बटन join telegram से जुड़े जिससे हर दिन फायदेमंद पोस्ट आप तक पहुचे |ऐसे ही अपना प्यार बनाये रखे आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद |

Join Telegram
Please share your friends

Leave a Comment

error: Content is protected !!
अनंत अम्बानी की असली अंदर की फ़ोटो ली इस सुपरस्टार की बेटी ने xiaomi redmi k70e Review, Specification , Price infinix hot 40 pro 5g Review, Specification , Price tecno spark 20 pro plus Review, Specification , Price