*औली (Auli)*

* औली (Auli) *

जिन लोगो ने कभी स्कीइंग करने या सिखने का अरमान संजो रखा हो , उनके लिये बहुत ही सुंदर व अच्छी जगह है औली , जो ऋषिकेश के पास स्थित है |देश में गुलमर्ग (कश्मीर) और नारकंडा (हिमाचलप्रदेश) के बाद  स्कीइंग का नवीनतम तथा विकसित केंद्र औली (Auli) है |

Note: If you access our website from another country. so tap on the menu and select your country language.

जहां लोग स्कीइंग करने का अपना अरमान पूरा कर सकते है | औली उत्तराखण्ड का पहला , भारत का सबसे नया और एशिया का अत्यंत सुंदर स्कीइंग सेंटर है |

औली में स्कीइंग ड्राइविंग का आनंद उठाते लोग

बद्रीनाथ घाम के निकट नंदा देवी राष्ट्रीय उघान की गोद में मखमली घास वाले मैदान तथा घने जंगल से घिरे इस क्षेत्र के आसपास बड़ी-बड़ी ढलाने है जो स्कीइंग ड्राइविंग के लिये अनुकूल है |

बरसात के मौसम में , प्राचीनकाल की तरह अभी भी, यहाँ हर तरफ घास उग जाती है | साथ ही 50 किस्म के फूल भी खिल आते है , जिन्हें देखना और देखते रहना बहुत सुखद लगता है | 

बर्फ की चादर से ढका औली का खुबसूरत द्रश्य

यह ढलाने दिसम्बर के मध्य से मार्च के मध्य तक सफेद कालीन जैसी बर्फ की मोटी परतो से ढकी रहती है | तब स्कीइंग करनेवाले के समूह के कारण यहा का नजारा बहुत ही मोहक दीखता है |

औली (Auli) जाने का बेहतर समय-

हालांकि गर्मी के दिनों में भी औली में काफी आनंद आता है और बरसात के मौसम में अनगिनत प्रकार के फूलो को देखने के लिये भी यहा कई लोग आते है |

परन्तु इस जगह की विशेषता और महत्व को देखते  हुए यहा दिसम्बर के मध्य से  मार्च के मध्य तक जाना ठीक रहता है |

औली (Auli) में देखने के लिये प्रमुख स्थल-

खुबसूरत औली के पर्वत

छत्राकुंड-

औली से 4 किलोमीटर दूर जंगल के मध्य में स्थित इस स्थान पर साफ और मीठे पानी का एक छोटा सा सरोवर है | हालाँकि यहा विशेष कुछ नहीं है , फिर भी यहां का शांत माहोल और सुहाना दृश्य तन-मन को ताजगी प्रदान करता है |

तपोवन-

जोशीमठ-निति मार्ग पर स्थित ‘तपोवन’ नामक स्थान पर काफी संख्या में पर्यटक आते  रहते है | यहां का मुख्य आकर्षण गर्म जल के प्राकृतिक स्रोतों का समूह है | यहां के ठंडेपन में इस गर्म जल से स्नान करने का आनंद उठाना पर्यटक नहीं भूलते |

सेलधार –  

तपोवन से 3 किलोमीटर आगे इस स्थान पर गर्म जल के प्राक्रतिक फब्बारे है | यह जल इतना गर्म रहता है कि इससे चाय बनाई जा सकती है | यह  फब्बारे देखने में अत्यंत सुंदर लगते है |

जोशीमठ –  

औली से 12 किलोमीटर दूर यह जगह थोड़ी नीचे स्थित है | यहां के बारे में यह कहा जाता है कि शंकराचार्य ने यही पर दिव्य ज्योति का दर्शन किया था |

यही ज्योतिमर्थ अपभ्रंश के कारण कलान्टर में जोशीमठ हो गया और यह पूरा क्षेत्र जोशीमठ कहा जाने लगा |

प्राकतिक सुषमा ,एतिहासिक संस्कृतियों और पर्यटन की द्रष्टि से अपना महत्व रखने वाला यह स्थान बद्रीनाथ का प्रवेश द्वार भी है | 

फूलो की घाटी का भी प्रवेश द्वार होने के कारण यह बेहद बहुत सुंदर प्रतीक होता है | तरह तरह के कई प्रकार के फलो के पेड़ यहा के खुशनुमा माहोल में बढोतरी करते है |

औली (Auli) पहुचने के साधन-

औली पहुचने के लिये आपको ऋषिकेश रेलवे स्टेशन जाना होता है | यहा से सडक मार्ग द्वारा औली पहुचा जा सकता है |  

दिल्ली से ऋषिकेश के लिये हर रोज कई ट्रेन जाती है | जैसे- देहरादून एक्सप्रेस , मसूरी एक्सप्रेस आदि |

औली (Auli) से कुछ प्रमुख नगरो से दूरी –

  • श्रीनगर – 147 किलोमीटर
  • ऋषिकेश – 252 किलोमीटर
  • हरिद्वार – 277 किलोमीटर
  • देहरादून – 295 किलोमीटर
  • दिल्ली – 500 किलोमीटर

 औली (Auli) में ठहेरने के लिये होटल-

औली में एक खुबसूरत मनमोहक द्रश्य

यहाँ पर्यटकों के रहने के लिये गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा लघभग दो दर्जन सुंदर सुंदर झोपड़िया (हट्स) बनाई गयी है | जिनमे से कुछ फाइबर ग्लास के है | सामान्य हट्स तो हनीमून मनानेवाले युगलों या अन्य युवा युवतियों को अति प्रिय है |

रात में केम्प का आनंद का एक द्रश्य

इस स्थान पर कमरों के अलावा डोरमेट्री भी उपलब्ध है – कम राशी पर | यहां पर कई केंटीन व अच्छे सुंदर रेस्तरां भी है |  कई हनीमून मनाने वाले युवा-युवती यहा केम्प लगा कर भी आनंद उठाते है | जो जीवन में अलग ही अनुभव व सुखद ऐसास दिलाता है |

यहां भी घुमने जाये –

यात्रा को सुखद , सुंदर व यादगार बनाने के लिये कुछ बातो को घ्यान में अवश्य रखना चहिये –

  • अपने परिवार के साथ मिलकर सभी के साथ यह विचार कर ले कि यात्रा कहा जाना है ? यदि आपकी ज़ेब अनुमति दे , तो कम से कम 1000 किलोमीटर की दूरी तय करे | यदि आप ट्रेन से सफर करते है | तो इस दूरी से को पूरा करने में 14 से 18 घंटे लग जाते है | जो कि आपको अपने परिवार के साथ इस समय को बिताने का अवसर मिलता है | इन लम्हों का अनुभव व आनंद ही कुछ अलग होता है | साथ ही कुछ घर लाये हुए खाने की चीजो का स्वाद और भी अधिक बढ़ जाता है | साथ ही हर स्टेशन से कुछ न कुछ खाने की चीजे व सुबह के वक़्त स्टेशन की गर्म कुल्लड वाली चाय व पकोड़े सफर को और भी अधिक सुहाना बना देता है |
  • आपको अपनी ट्रेन का रिजर्वेशन पहले से ही करा देना है ताकि आपके पूरे परिवार का रिजर्वेशन कंफ़र्म हो जाये | जिससे आपके सफर में कोई भी बांधा न आ सके |
  • अपनी इच्छा की यात्रा का चुनाव का ध्यान रखकर पहले बजट बना ले | साथ ही अपना एटीएम कार्ड साथ रख ले व ध्यान रखे सफर के दोरान अधिक पैसे साथ न रखे |
  • यात्रा पर रवाना होने के दो दिन पहले से ही यात्रा पर साथ ले जाने वाली सभी चीजो की सूची बना ले | जैसे- एटीएम कार्ड , मोबाइल चार्जर , कपडे , खाने की चीजे | ऐसे करने से साथ ले जाने वाली चीज नहीं छूटेंगी |
  • यात्रा के दोरान हल्के और आरामदायक कपड़े ही ले जाना चहिये | वो भी आवश्यकता अनुसार, अधिक नहीं |

हम उम्मीद करते है यह सफर आपको बहुत पसंद आया होगा | यदि आप इस जगह जा चुके है या फिर जाने का प्लान कर रहे है तो नीचे दिये कमेंट बॉक्स में जरुर बताये |

आप भारत में किस जगह जाना चाहते है हमे कमेंट बॉक्स में बताये | उस जगह की सम्पूर्ण जानकारी हमारी टीम 48 घंटे के अंदर article के माध्यम से पुब्लिस कर देगी |

हर नये सफर के लिये , हमारे article को पढ़ते रहे | आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद |

* किन्नौर (kinnaur) *

*किन्नौर (kinnaur) *

किन्नौर (kinnaur)– हमारे देश में ऐसे अनेक सुंदर पर्यटन-स्थल है , जिनके बारे में जानने की बात तो छोड़ो , उनका नाम भी लोग आमतोर पर नहीं जानते यहाँ तक की पढ़े लिखे लोगो को भी जानकारी नहीं होती |

ऐसे स्थान अधिकतर जम्मू-कश्मीर या उसके आसपास है | जम्मू कश्मीर से सटे प्रदेश हिमाचल प्रदेश में भी कई सुंदर व मन को महोक जाने वाले पर्यटन स्थल है | जिनमे से एक किन्नौर (kinnaur) भी है |

चलिए आज एक और रोमंचक व सुंदर जगह का सफर करते है | जिसको देखने के बाद आपका मन जरुर करेगा यहा की सहर करने को |

हिमाचल के किन्नौर का एक दृश्य

कुल्लू जाने का बेहतर समय-

किन्नौर जाने का उपयुक्त समय यदि आप गर्मियों में जाना चाहते है तो जून से सितंबर तक का समय रहता है | उसके बाद वहा नुकीली ठंडी हवाये चलने लगती है और बर्फ की मोटी परते जम जाती है | और यह स्थिति मई महा तक बनी रहती है | मेदनी क्षेत्र के लोग मई से जून की गर्मी से राहत मिलने के कारण किन्नौर जाते है |

किन्नौर की सुंदर बर्फबारी

यदि आपको बर्फबारी देखना व उसमे खेलना पसंद है तो आप सर्दियों में सितंबर के बाद जा सकते है | जहा आपको बर्फबारी का लुफ्त उठाने का अवसर मिलेगा |

किन्नौर (kinnaur) में देखने के लिये प्रमुख स्थल-

वेसे तो पूरा हिमाचल प्रदेश बेहद खुबसूरत है पर  किन्नौर जगह भी उन खुबसूरत जगह में शामिल होती है | जहा पर्यटक यहा की खूबसूरती में खो जाते है | यहा पर्यटक अपने परिवार दोस्तों व नये विवाहित जोड़े भी हनीमून मनाने के लिये इस जगह का चुनाव करते है |

यहा की वादिया , यहा की बर्फबारी व यहा को छोटे-छोटे रहने के लिये घर काफी आकर्षित होते है | जिनकी सुविधा व प्राकृतिक सोंदर्य देख कर सब अपने आपको इस सोंदर्य को समर्पित कर देते है |

किन्नौर (kinnaur) के प्रमुख स्थल-

नाको-

किन्नौर क्षेत्रमें ही राष्ट्रिय राजमार्ग संख्या -22 पर खांबग्राम से 7 किलोमीटर दूर नाको नामक एक झील है जो पर्यटकों को बेहद पसंद आती है | यहा आपको अनेक बाग मिल जायेंगे जहा पर अपने परिवार के साथ कई घंटो तक बेंठ कर , झील का आनंद ले सकते है |

यह झील काफी उचाई पर स्थित है जिसके लिये कई रस्ते बनाये गये है | झील के किनारे छोटी व सुंदर बस्ती भी है | जो देखने पर बेहद ही सुंदर दिखती है |

सांगला घाटी –

बेहद रोमांचक दृश्य

 किन्नौर के बगल में ही स्थित है सांगला घाटी – इस पूरे क्षेत्र की यह सबसे सुंदर जगह है , जहा से जो भी पर्यटक व नये विवाहित नवयुगलो का वापिस लोटने का जी ही नहीं करता |

इस सुंदर व रोमांचित स्थान को कई लोग कुल्लू – मनाली से अधिक सुंदर जगह मानते है | यहा सतरंगे फूल , मखमली घास, सफेद धारा वाली बस्पा नदी , उस पर बना लकड़ी का छोटा सा पूल , आसपास पहाड़िया तथा हराभरा जंगल , सेबो के बाग , मधुर संगीत , छोटी छोटी दुकानों पर गर्म चाय व साथ में पकोड़े , यानि हर कदम पर एक नया सपना साकार होता प्रतीत होता है |

सांगला घाटी जाने के लिये साधन-

सांगला घाटी जाने के लिये भी जून से सितम्बर का समय ठीक रहता है | शिमला से सांगला घाटी के लिये हर रोज सुबह सीधी बस रवाना होती है | जो कई घाटियों व ऊँचे पहाड़ो से गुजरती है जो आपका सफर और रोमांचक बना देता है |

किन्नौर (kinnaur) में अन्य और घुमने के योग्य स्थान –

किन्नौर की ऊँची ऊँची पहाड़ी

किन्नौर में सांगला घाटी के आलावा कुछ और अन्य खुबसूरत जगह है जिनमे से कल्पा घाटी, नारकंडा भी शामिल है |

किन्नौर (kinnaur) पहुचने के साधन-

दिल्ली से किन्नौर की कूल दूरी 614 किलोमीटर है | दिल्ली से शिमला के लिये आपको कई ट्रेन जैसे- हिमालयन क्वीन, कालका शतब्दी, कालका सुपरफ़ास्ट आदि ट्रेन  मिल जायेंगी | जिनमे आप अपना रिजर्वेशन करवा के सफर का आनंद ले सकते है |

यहां भी घुमने जाये –

किन्नौर में ठहेरने के लिये होटल-

ठहरने के लिये स्थान

किन्नौर  के पास ही एक खुबसूरत बस्ती है जिसका नाम है पियो |  किन्नौर के आसपास घुमने के बाद आप पियो में आकर कई होटल आपको उचित दामो में ठहेरनेके लिये मिल जायेंगे | क्योकि जब आप किन्नौर में या आसपास जगह को घुमने के बाद आपको एक अच्छी सी जगह की जरूरत पड़ेगी जहा आप ठहर कर आराम कर सकते है | व अगले दिन धुमने का प्लान भी ठीक तरह से कर पायेंगे |

यात्रा को सुखद , सुंदर व यादगार बनाने के लिये कुछ बातो को घ्यान में अवश्य रखना चहिये –

  • अपने परिवार के साथ मिलकर सभी के साथ यह विचार कर ले कि यात्रा कहा जाना है ? यदि आपकी ज़ेब अनुमति दे , तो कम से कम 1000 किलोमीटर की दूरी तय करे | यदि आप ट्रेन से सफर करते है | तो इस दूरी से को पूरा करने में 14 से 18 घंटे लग जाते है | जो कि आपको अपने परिवार के साथ इस समय को बिताने का अवसर मिलता है | इन लम्हों का अनुभव व आनंद ही कुछ अलग होता है | साथ ही कुछ घर लाये हुए खाने की चीजो का स्वाद और भी अधिक बढ़ जाता है | साथ ही हर स्टेशन से कुछ न कुछ खाने की चीजे व सुबह के वक़्त स्टेशन की गर्म कुल्लड वाली चाय व पकोड़े सफर को और भी अधिक सुहाना बना देता है |
  • आपको अपनी ट्रेन का रिजर्वेशन पहले से ही करा देना है ताकि आपके पूरे परिवार का रिजर्वेशन कंफ़र्म हो जाये | जिससे आपके सफर में कोई भी बांधा न आ सके |
  • अपनी इच्छा की यात्रा का चुनाव का ध्यान रखकर पहले बजट बना ले | साथ ही अपना एटीएम कार्ड साथ रख ले व ध्यान रखे सफर के दोरान अधिक पैसे साथ न रखे |
  • यात्रा पर रवाना होने के दो दिन पहले से ही यात्रा पर साथ ले जाने वाली सभी चीजो की सूची बना ले | जैसे- एटीएम कार्ड , मोबाइल चार्जर , कपडे , खाने की चीजे | ऐसे करने से साथ ले जाने वाली चीज नहीं छूटेंगी |
  • यात्रा के दोरान हल्के और आरामदायक कपड़े ही ले जाना चहिये | वो भी आवश्यकता अनुसार, अधिक नहीं |

हम उम्मीद करते है यह सफर आपको बहुत पसंद आया होगा | यदि आप इस जगह जा चुके है या फिर जाने का प्लान कर रहे है तो नीचे दिये कमेंट बॉक्स में जरुर बताये |

आप हमसे नीचे दिये बटन join telegram से जुड़े जिससे हर दिन फायदेमंद पोस्ट आप तक पहुचे |ऐसे ही अपना प्यार बनाये रखे आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद| यदि बटन काम न करे | तो दो – तीन बार पेज को रिफ्रेश करे या टेलीग्राम पर सर्च करे @everythingpro_in|

Join Telegram
error: Content is protected !!
हर कोई ले सकेगा अपने परिवार के लिए कार , कीमत सिर्फ ? बड़ी बहन नेहा शर्मा को अच्छे से टक्कर देती है आयशा शर्मा Alaya f का बेक़ाबू हॉट अवतार चेतना पांडेय ने लगायी पानी में आग