झीलो की नगरी नैनीताल (Nainital) –

नैनीताल (Nainital) आपको शायद यह नहीं मालूम होगा कि विश्व-भर में जितने भी पर्यटन स्थल है , उन सभी में ‘सबसे झीलों वाला शहर’ भारत में ही है और वो शहर है नैनीताल |

नैनीताल का बेहद सुंदर नजारा

हमारे देश के सभी पर्यटन स्थलों में उत्तर-पूर्व में जो दर्जा दार्जिलिंग को प्राप्त है , वही दर्जा उत्तर के हिमालय क्षेत्र में नैनीताल को प्राप्त है |

ऊँचे –ऊँचे पहाड़ो के बीच में झील और सुंदर वादियों में अधिकतर नवयुगल हनीमून मानाने यहा आते है |

यहां के अधिकतर होटल व रिसोर्ट ऐसे है जिनसे बालकनी में खड़े हो कर नेंनी झील का खुबसूरत नजारा देखा जा सकता है | जो कि हनीमून मनाने आये नवविवाहितो को अत्यंत प्रिय होता है |

नैनी झील का स्वच्छ जल (नोका से ली गयी फोटो )

आप झील में नोका का भी आनंद ले सकते है | साथ ही नेंनी झील पर ही एक छोटा सा मार्केट हर वक़्त लगा रहता है | जहा से पर्यटक बेहद खरीददारी करते है |

झील पर ही खाने पीने के कई छोटे मोटे रेस्तरो भी है | जिनमे आप स्वादिष्ट भोजन का भी आनंद मिल जाता है |

झील की ठंडक और नवयुगलो के प्यार की गर्माहट , उनके जीवन के यादगार पलो में से एक हो जाते है | जिन्हें संझो कर वो अपने साथ केद कर के ले जाते है |

अधिकतर हनीमून मनाने आये  नवविवाहित , नैनीताल में रात में रुककर , रात में नैनी झील और भी अधिक सुंदर रूप में प्रकट होती है | जिसको देखना मानो जैसे स्वर्ग में वास हो |

गेस्टहाउस से लिया गया नैनी झील का सुंदर मनोरम द्रश्य

नैनीताल (Nainital) से कुछ प्रमुख नगरो से दूरी –

  • रानीखेत – 60 किलोमीटर
  • अल्मोड़ा – 67 किलोमीटर
  • बरेली – 141 किलोमीटर
  • पिथोड़गढ़ – 188 किलोमीटर
  • दिल्ली – 322 किलोमीटर 
  • लखनऊ – 401 किलोमीटर
  • कलकत्ता – 1402 किलोमीटर
  • मुंबई – 1565 किलोमीटर
  • चेन्नई – 2379 किलोमीटर

नैनीताल (Nainital) जाने का बेहतर समय-

नैनीताल जाने औरघुमने फिरने का उपयुक्त समय अप्रैल के प्रारंभ से जून के मध्य तक और सितंबर के मध्य से  अक्टुबर के अंत तक रहता है | वैसे – ठंड के दिनों में भी कई लोग यहा आते है | खासतोर हिमपात देखने के लिये |

नैनीताल (Nainital) में देखने के लिये प्रमुख स्थल-

स्नो व्यू –

नैनीताल की रोपवे का द्रश्य

नैनीताल से उत्तर की ओर 2 किलोमीटर की चढाई के बाद आप यहां पहुच सकते है | चढाई – उतराई के लिये यहा टट्टू भी उपलब्ध रहते है और रोप वे ट्राली भी |

आधिक आनंद के लिये आप टट्टू से उपर जाये और रोप वे ट्राली से नीचे आये |

7450 फूट की ऊंचाई प्रे स्थित इस स्थान से आप दूरबीन द्वारा दूर-दूर तक फेली हिममंडित पर्वत श्रंखला , रानीखेत व यहा तक की आपको रोप वे से चीन की दीवाल भी दिखाई दे जाती है |

रोप वे ट्राली से नीचे आते वक़्त नैनीताल का द्रश्य बेहद ही खुबसूरत होता है |

हनुमानगढ़ी-

नैनीताल से  हनुमानगढ़ी तक की 3 किलोमीटर की दूरी आसपास के सुंदर द्रश्य को देखते हुए भी पैदल भी तय की जा सकती है |

समुद्र तल से 1951 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस स्थान से सूर्यास्त का बेहद ही सुंदर नजारा होता है | यहा एक बहुत ही सुंदर हनुमान बाबा का मन्दिर भी है |

प्राचीन उघान –

यहां आप टेक्सी से जा सकते है और यदि आप चाहे , तो पैदल भी | यहां तरह – तरह के पक्षी देखे जा सकते है |

बारापत्थर-

बर्फ़बारी के दोरान लिया गया पिक्चर

नैनीताल से 4 किलोमीटर दूर स्थित यह स्थान पर्वतारोहियों का प्रिय स्थल है | “ हैंगिंग रॉक्स’’ खे जानेवाले यहां के पथरीले पर्वतो पर चढ़ रहे पर्वतारोहियों को देखना भी सुखद लगता है |

टिपिन टॉप –

 पिकनिक बनाने के योग्य यह जगह बहुत ही सुंदर जगह है | यह  नैनीताल से 4.5 किलोमीटर दूर स्थित है | इस शांत जगह से आसपास के विहंगम द्रश्य देखने का अलग ही आनंद है | यहा खाने के लिये कई सुंदर रेस्तरां भी मोजूद है |

नेना पिक –

नैनीताल से  किलोमीटर दूर स्थित यह जगह आसपास की 7 पर्वत – चोटियों में सबसे ऊँची है | इसे चाइना पिक से भी नाम से जाना जाता है | यदि मौसोम साफ़ है तो इस जगह से कटोरीनुमा नैनीताल और रजत मंडित सी हिमालयन श्रृंखलाएं भी देखी जा सकती है |

खुरपाताल –

नैनीताल से लघभग 9 किलोमीटर दूर यह स्थान भी काफी मनोरम है | यहां गोल्फ के कई अच्छे  मैदान है | जो देखने पर बेहद सुंदर लगते है |

सातताल –

सातताल का सुंदर द्रश्य

नैनीताल से 21 किलोमीटर दूर इस स्थान वर्षो पहले 7 झीले हुआ करती थी | अब इनमे से सिर्फ 4 ही बची है फिर भी यहा का प्राक्रतिक सोंदर्य मोजूद है |

इन झीलों के नील जल में जब यहां के आसपास खड़े हरे घने पेड़ो की परछाया पड़ती है | तब रंगों का अद्भुत मेल होता है | इन झीलों में तेहर रही नोकाएं यहां की सुन्दरता में चार चाँद लगाती है |

भीमताल-

 नैनीताल से 22 किलोमीटर दूर इस स्थान के सम्बन्ध में यह बोला जाता है कि जो यहा की विशाल झील है , उसका निर्माण महाभारत काल में हुआ था |

यह झील बेहद ही खूबसूरत है इसके बगल में एक सुंदर सा टापू है , जहां एक रेस्तरां भी मोजूद है |

इन रेस्तरां में बैठकर आप झील में तेहर रही नोकाए को देखना बेहद ही सुंदर द्रश्य होता है | व खुद नोकाएं में बैठकर घुमने का आनंद भी अलग है |

नौकुचिया ताल- 

भीमताल से 4 किलोमीटर और नैनीताल से 26 किलोमीटर दूर स्थित इस झील की वनावत अद्भुत है |

दरअसल इस झील के 9 कोने है | इस लिये इस झील को नौकुचिया ताल कहते है | जिसे देखना भी एक अलग सुखद ऐसास होता है |

इस स्थान तक के लिये नैनीताल से नियमित बस सेवाएँ उपलब्ध है | यहा ठहेरने के लिये अनेक सुंदर आतिथि ग्रह व होटल मोजूद है | जहा रुक कर आप और अधिक रोमांचक महसूस करेंगे |

यह भी पढ़े : कोडैकनाल सुन्दरता का खजाना

 नैनीताल (Nainital) पहुचने के साधन-

चूँकि नैनीताल देश का एक प्रमुख पर्यटन केंद्र है , अत: यह देश के सभी प्रमुख नगरो से सड़क-मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है |

दिल्ली , चंडीगढ़ , जयपुर , लखनऊ , हरिद्वार , देहरादून , रानीखेत आदि |

यहां का निकटम रेलवे स्टेशन 35 किलोमीटर दूरी पर काठगोदाम है | जो की बेहद सुंदर रेलवे स्टेशन है |

यहा काठगोदाम पर ही देखने के लिये गोला ब्रिज है | जिसमे भी कई लोग पिकनिक व घुमने आते है |

हम उम्मीद करते है यह सफर आपको बहुत पसंद आया होगा | यदि आप इस जगह जा चुके है या फिर जाने का प्लान कर रहे है तो नीचे दिये कमेंट बॉक्स में जरुर बताये |

हर नये सफर के लिये , हमारे article को पढ़ते रहे | आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद |

आप हमसे नीचे दिये बटन join telegram से जुड़े जिससे हर दिन फायदेमंद पोस्ट आप तक पहुचे |ऐसे ही अपना प्यार बनाये रखे आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद| यदि बटन काम न करे | तो दो – तीन बार पेज को रिफ्रेश करे या टेलीग्राम पर सर्च करे @everythingpro_in|

Join Telegram

यहाँ भी जाये घुमने :

दार्जिलिंग (Darjeeling) की खुशबू का अलग ही आनंद –

दार्जिलिंग (Darjeeling)- सिर्फ उत्तम श्रेणी की चाय के उत्पादन के लिये ही नहीं , वल्कि किसी स्वप्न – लोक की भांति अत्यंत खुबसूरत और आकर्षक दिखने के कारण भी दार्जिलिंग नगरी विश्व भर में प्रसीद्ध है |

कंचनजंगा पर्वत – श्रेणी तथा अपनी गोद में प्राकृतिक सुषमा का वैभव समेटे यह नगरी समुद्र तल से 2,134 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है |

इसलिए यहां का मौसम हमेशा खुशगवार रहता है | यहां की हवा स्वाथ्य के लिये काफी लाभप्रद मानी जाती है |

सेंकडो साल पहले इस नगरी का नाम ‘दोर्जलिंग’ था | जिसका अर्थ होता है – रहस्य से भरा स्थान | पहले यहां से दिखने वाली सुन्दरता एक रहस्य सी लगती थी |

इसलिए इसे ‘दोर्जलिंग’ कहा जाता रहा होगा | बाद में यह दार्जिलिंग कहलाने लगा |

दार्जिलिंग (Darjeeling) से कुछ प्रमुख नगरो से दूरी –

  • सिलीगुड़ी – 82 किलोमीटर
  • गंगटोक – 100 किलोमीटर
  • गुवहाटी – 512 किलोमीटर
  • कलकत्ता – 655 किलोमीटर
  • दिल्ली – 2095 किलोमीटर ( वाया कलकत्ता )

दार्जिलिंग (Darjeeling) जाने का बेहतर समय –

दार्जिलिंग में खिलौना ट्रेन

यहां हमेशा मौसम एक समान नहीं रहता , लेकिन ज्यादा उतार चढाव भी नहीं होता है | ठंड में अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेन्टीग्रेड और न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेन्टीग्रेड तथा गर्मी में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेंटीग्रेड और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेन्टीग्रेड रहता है |

इस प्रकार बेहतर मौसम गर्मी के दिनों में ही रहता है |  बरसात के दिनों में अत्यधिक वर्षा होती है और ठंड में अत्यधिक ठंड पड़ती है |

खिलौना ट्रेन का इंजन

इसलिए यहा घुमने लायक बेहतर समय अप्रैल के प्रारम्भ से जून के मध्य तक तथा सितंबर के मध्य से नवम्बर के मध्य तक रहता है |

दार्जिलिंग (Darjeeling) में देखने के लिये प्रमुख स्थल-

दार्जिलिंग देखने के योग्य कई जगह है जिनमे से कुछ प्रमुख जगह यह है –

लोयड वनस्पतिक उघान ( बोटेनिकल गार्डन )-

 लोयड वनस्पतिक उघान के नाम पर स्थापित इस मनभावन उघान का अपना एक अलग आकर्षण है | शहर के मुख्य बाजार मोटर स्टेण्ड के बाजु में थोडा नीचे की तरफ स्थित इस उघान में सेंकडो तरह के पेड़ , पोधो , फूलो आदि को देखा जा सकता है | हाँ , जब आप इस उघान में जाये , तो यहां का हरित ग्रह जरुर देखे |

नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम –

सन्न 1915 में स्थापित इस संग्रहालय तक पहुचने के लिये आपको नगर के प्रमुख क्षेत्र चोरास्ता से थोडा पैदल चलना पड़ेगा | यहां पर दुर्लभ वन्य पशु – पक्षियों के नमूने देखे जा सकते है , जो आमतोर पर सिर्फ दार्जिलिंग क्षेत्रऔर पूर्वी हिमालय क्षेत्र में ही दिखाई पढ़ते है |

ओब्जवेंट्री हिल –

यह दार्जिलिंग की वेह पहाड़ी है , जहां से आप कंचनजंगा की सुंदर चोटियों का अवलोचन कर सकते है | इस पहाड़ी के सिखर पर एक बेहद सुंदर शिव मन्दिर और बोध मठ भी है |

हेप्पी वैली टी एस्टेट –

नगर से 3 किलोमीटर दूर इस जगह का चाय के बाग है | इस स्थान पर चाय की पत्तियों को तेयार करने की प्रक्रिया यहां के किसी अधिकारी से अनुमति लेकर देखी जा सकती है | इन सुंदर चाय के बाग को देखना एक अलग ही सुखद ऐसास है |

रंगीन वैली पेसेंजर रोपवे –

यह रज्जू-पथ नगर से महज 3 किलोमीटर दूर नार्थ पॉइंट (7000 फूट) से शुरू होता है और सिंगला बाजार (800 फूट) तक जाता है | 8 किलोमीटर की यह दूरी इस रज्जू-पथ से तय करने में 45 मिनट लग जाते है  | इस रोपवे से नीचे का द्रश्य बेहद ही रोमांचक लगता है |

बताशिया लूप –

नगर से 5 किलोमीटर दूर स्थित यह जगह आमतोर पर पर्यटक देखना नहीं भूलते | अधिकतर नवविवाहित जोड़े इस जगह का आनंद उठाते है |

यहां रेलवे लूप इंजीनियरिंग का अचरजभरा नमूना है | इस जगह पर खिलौना गाड़ी एक अद्भुत मोड़ लेती है | जिसमे बेठ कर सफर करना अलग ही एक बेहतर अनुभव है |

यहां भी घुमने जाये – झीलों की नगरी नैनीताल

घूम मठ –

 दार्जिलिंग से 8 किलोमीटर दूर स्थित इस स्थान पर एक बोद्ध मन्दिर है | जिसमे बुद्ध भगवान की एक भव्य प्रीतमा है जो देखने योग्य है |

टाइगर हिल –

नगर से 11 किलोमीटर दूर स्थित यह स्थान पर्यटकों को विशेष रूप से प्रिय है | यदि आप अन्य पर्यटकों की तरह सूर्यास्त होने से पहले पहुच गए , तो मानो आपको ऐसा लगेगा की जीवन भर के लिये आपको एक अमूल्य निधि मिल गयी हो |

दरअसल सूर्यास्त के समय जब एवरेस्ट और कंचनजंगा पर सूर्य की किरणें पड़ती है , तब बेहद सुंदर द्रश्य होता है जिसकी कल्पना करने में भी एक सुंदर ऐसास होता है |

हर थोड़े थोड़े समय में इन  चोटियों का रंग का बदलता जाता है |  जो वाकई देखने के लायक होता है |

दार्जिलिंग (Darjeeling) में आसपास की जगह –

कुछ अन्य और आसपास की जगह जो घुमने के योग्य है जिनमे से प्रमुख है मिरिक , मिरिक झील , कलिम्पोंग , देवी स्थान , रमिते दारा , चाय बागान , संतरे का बाग आदि प्रमुख जगह है जो आप जरुर घुमने जाये |

दार्जिलिंग आप रेल व वायुयान से अभी डायरेक्ट नहीं पहुचा जा सकता | दार्जिलिंग का निकटम एअरपोर्ट बागडोगरा है जो 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है |

 यदि रेलमार्ग की बात करे तो दार्जिलिंग का निकटम रेलवे स्टेशन सिलीगुड़ी और न्यू जलपाई गुडी है | ये दोनों स्टेशन देश के अनेक छोटे बड़े शहेरो से जुड़े है |

सिलीगुड़ी से दार्जिलिंग तक नीली खिलौना ट्रेन से 6-7 घंटे में तय कर सकते है | इस खिलौना गाड़ी का सफर बेहद रोमंचक होता है |

दिल्ली से सिलीगुड़ी के लिये कई ट्रेन मिल जाती है जिनमे से कुछ प्रमुख राजधानी एक्सप्रेस , अरुणाचल एक्सप्रेस , सुन्दरी एक्सप्रेस , आदि है |

नोट : वर्तमान समय में अभी covid–19 के कारण कुछ ट्रेन का आगमन नहीं है | इसलिए जाने से पहले रेलवे के कर्मचारी से जानकारी जरुर लेले |

यात्रा को सुखद , सुंदर व यादगार बनाने के लिये कुछ बातो को घ्यान में अवश्य रखना चहिये –

  • अपने परिवार के साथ मिलकर सभी के साथ यह विचार कर ले कि यात्रा कहा जाना है ? यदि आपकी ज़ेब अनुमति दे , तो कम से कम 1000 किलोमीटर की दूरी तय करे | यदि आप ट्रेन से सफर करते है | तो इस दूरी से को पूरा करने में 14 से 18 घंटे लग जाते है | जो कि आपको अपने परिवार के साथ इस समय को बिताने का अवसर मिलता है | इन लम्हों का अनुभव व आनंद ही कुछ अलग होता है | साथ ही कुछ घर लाये हुए खाने की चीजो का स्वाद और भी अधिक बढ़ जाता है | साथ ही हर स्टेशन से कुछ न कुछ खाने की चीजे व सुबह के वक़्त स्टेशन की गर्म कुल्लड वाली चाय व पकोड़े सफर को और भी अधिक सुहाना बना देता है |
  • आपको अपनी ट्रेन का रिजर्वेशन पहले से ही करा देना है ताकि आपके पूरे परिवार का रिजर्वेशन कंफ़र्म हो जाये | जिससे आपके सफर में कोई भी बांधा न आ सके |
  • अपनी इच्छा की यात्रा का चुनाव का ध्यान रखकर पहले बजट बना ले | साथ ही अपना एटीएम कार्ड साथ रख ले व ध्यान रखे सफर के दोरान अधिक पैसे साथ न रखे |
  • यात्रा पर रवाना होने के दो दिन पहले से ही यात्रा पर साथ ले जाने वाली सभी चीजो की सूची बना ले | जैसे- एटीएम कार्ड , मोबाइल चार्जर , कपडे , खाने की चीजे | ऐसे करने से साथ ले जाने वाली चीज नहीं छूटेंगी |
  • यात्रा के दोरान हल्के और आरामदायक कपड़े ही ले जाना चहिये | वो भी आवश्यकता अनुसार, अधिक नहीं |

हम उम्मीद करते है यह सफर आपको बहुत पसंद आया होगा | यदि आप इस जगह जा चुके है या फिर जाने का प्लान कर रहे है तो नीचे दिये कमेंट बॉक्स में जरुर बताये |

आप भारत में किस जगह जाना चाहते है हमे कमेंट बॉक्स में बताये | उस जगह की सम्पूर्ण जानकारी हमारी टीम 48 घंटे के अंदर article के माध्यम से पुब्लिस कर देगी |

हर नये सफर के लिये , हमारे article को पढ़ते रहे | आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद |

आप हमसे नीचे दिये बटन join telegram से जुड़े जिससे हर दिन फायदेमंद पोस्ट आप तक पहुचे |ऐसे ही अपना प्यार बनाये रखे आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद| यदि बटन काम न करे | तो दो – तीन बार पेज को रिफ्रेश करे या टेलीग्राम पर सर्च करे @everythingpro_in|

Join Telegram

यहाँ भी जाये घुमने :

error: Content is protected !!
हर कोई ले सकेगा अपने परिवार के लिए कार , कीमत सिर्फ ? बड़ी बहन नेहा शर्मा को अच्छे से टक्कर देती है आयशा शर्मा Alaya f का बेक़ाबू हॉट अवतार चेतना पांडेय ने लगायी पानी में आग