Etawah News : नौकरी की आश छोड़, शुरू कर दी स्ट्रोबेरी की खेती, लाखों का खेल

Etawah News : वर्तमान में नौकरी की क्या स्थति है यह किसी से भी छुपी नहीं है | नये युवा भी अब वर्तमान में नौकरी की आश को छोड़ कर नये व्यापार करने के लिए आगे हो रहे है |हाल ही में उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से युवा ने नौकरी की आश छोड़ स्ट्रोबेरी की खेती कर रहे है | जिससे अन्य किसान भी नये प्रकार की खेती के लिए प्रेरित होते नजर आ रहे है |

जिला इटावा में हो रही है स्ट्रोबेरी की खेती –

बसरेहर क्षेत्र के ग्राम लालपूरा निवासी प्रताप सिंह यादव बीएड करने के बाद नौकरी न मिलने पर उन्होंने स्ट्रोबेरी की खेती करना शुरू किया | वर्तमान में उन पर 87 बीघा खेती है जिसमे उन्होंने लघभग 2.5 लाख स्ट्रोबेरी के पोधे का रोपण किया |

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने बताया कि स्ट्रोबेरी की खेती का विचार उन्हें हरियाणा से आया | एक बार वो किसी कार्य से हरियाणा में गये | हरियाणा जाने के बाद उन्होंने स्ट्रोबेरी की खेती होते हुए देखी |

जिसके बाद उनके मन में भी स्ट्रोबेरी की खेती करने का विचार आया | लोट कर पिता से बात करके पूरी जानकारी दी | कुछ महीनो तक स्ट्रोबेरी की खेती करने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी को जुटाया |

प्रताप सिंह यादव और उनके पिता के भाई आदि सभी को मिलाकर उनके पास 87 बीघा खेत नाम है | पिता आदि की मदद से खेत को अच्छी तरह से जुटवाया | जिसके बाद 2.5 लाख स्ट्रोबेरी की पोध को लगाया |

स्ट्रोबेरी की खेती में लागत –                                     

बसरेहर क्षेत्र के ग्राम लालपूरा निवासी प्रताप सिंह यादव के अनुसार हरियाणा से स्ट्रोबेरी की खेती से प्रेरित हो कर उन्होंने स्ट्रोबेरी की खेती करना शुरू किया | जिसमे 87 बीघा में लघभग 75 लाख रुपए का निवेश किया है | स्ट्रोबेरी की पोध उन्होंने अक्टूबर और नवम्बर माह में लगाई थी |

स्ट्रोबेरी की खेती में मुनाफ़ा –

प्रताप सिंह यादव के अनुसार फ़सल में फल आना शुरू हो गये है | एक पेड़ में लगभग 800 ग्राम से लेकर एक किलो तक फल आते है | जो 300 रुपए किलों के भाव में बैचे जायंगे | जिसके लिए दिल्ली व अन्य शहरों से बात हो गयी है | सम्पूर्ण खेती में फसल का दुगना मुनाफ़ा होगा |

नये प्रकार की खेती करने से पूरे इटावा जिले के आस पास के किसान भी प्रेरित हो रहे है और आने वाले समय में स्ट्रोबेरी की खेती करने का विचार कर रहे है |

ऐसे ही लाभदायक जानकारी के लिए पेज को रिफ्रेश कर के ज्वाइन टेलीग्राम से जुड़े | जिससे हर फायदेमंद जानकारी आप तक पहुचे | आपका दिन मंगल हो ….. जय श्री राम  

यह भी पढ़े :

Please share your friends

Leave a Comment

Garmin lily classic Smart watch | Specification | Price Garmin vivomove 3s Smart watch | Specification | Price Garmin vivomove sport Smart watch | Specification | Price Garmin instinct crossover Smart watch | Specification | Price