BDO (Block Development officer) कैसे बनते है ? (BDO kaise bane) योग्यता / सैलरी सम्पूर्ण जानकारी

अधिकतर युवाओ का सपना होता है कि वो एक सरकारी सेवा में कार्यरत हो | जिसमे से कुछ युवा अपना भविष्य एक सरकारी अफ़सर के पद में देखते है | जिनमे से एक महत्वपूर्ण पद ब्लॉक विकास अधिकारी BDO (Block Devlopement officer) का भी होता है | यदि आपको नहीं पता कि BDO kaise bane तो यह article आप के लिये ही है |

BDO (Block Devlopement officer) कैसे बनते है ? खंड विकास अधिकारी के लिये योग्यता क्या चाहिए होती है ? (Eligibility for BDO officer), खंड विकास अधिकारी सैलरी कितनी होती है ? खंड विकास अधिकारी का कार्य क्या होते है ? खंड विकास अधिकारी (BDO) से सम्बन्धित सभी जानकारी , इस article के लास्ट तक आपको मिल जायेगी |

BDO full form – Block Development officer

BDO full form in hindi – खंड विकास अधिकारी

प्रिय पाठक , सरकारी हो या प्राइवेट हम अपना जिस भी फिल्ड में अपना भविष्य बनाना चाहते है तो हमे सफल होने के लिये दो चीजो की बेहद आवश्यकता होती है | एक हमारी कड़ी मेहनत , दूसरी जानकारी का होना |

किसी भी लक्ष्य तक पहुचने के लिये सबसे ज्यादा जो जरूरी होता है वो है उसकी सम्पूर्ण जानकारी | यदि हमे उस क्षेत्र की जानकारी नहीं है तो हम अपनी मंजिल पर नहीं पहुच सकते |

हमारी Everythingpro.in की टीम की सदेव येही मंशा रहती है कि हम अपने भारत के सभी बच्चो को उनके भविष्य की सम्पूर्ण जानकरी प्रदान करे | जिससे वो अपने लक्ष्य तक पहुच सके |

आज का यह article उन बच्चो व युवाओ के लिये जो अपना भविष्य एक BDO (Block Development officer) में देख रहे है |

BDO (Block Development officer) कौन होते है ?

खंड विकास अधिकारी (BDO) एक सरकारी अफ़सर होता है | बीडीओ को ब्लॉक विकास अधिकारीखंड विकास अधिकारी दोनों नामो से संबोधित किया जाता है |

जो खंड के विकास के लिये कार्य करते है | एक ब्लाक के अंतर्गत कई ग्राम व कस्बे आते है |

उन ग्राम व कस्बे में सरकार के द्वारा लायी गयी परीयोजनाओ को अपने ब्लाक के अंतर्गत सभी ग्रामो में उन परीयोजनाओ को सुचारू रूप से संचालित करना एक ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) के अंतर्गत आता है | जो ग्राम के सभी कार्य ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के माध्यम से पूर्ण करते है |

अपने ब्लॉक के विकास की योजना बनाना व अपने ब्लॉक के सभी ग्राम में विकास की गति को सुचारू रूप से व्यवस्थित रखना, एक ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) की जिम्मेदारी होती है |

यह भी पढ़े –

ग्राम विकास अधिकारी (VDO) और ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) में अंतर क्या होता है ?

ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के अंतर्गत एक ग्राम आता है | जो ग्राम प्रधान का सचिव होता है | जिनका कार्य एक ग्राम की देख रेख करना होता है |

जबकी एक ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) के अंतर्गत कई ग्राम आते है | जिनके अंतर्गत कई ग्राम के ग्राम विकास अधिकारी (VDO) कार्य करते है |

यदि हम और सरल भाषा में समझाने का प्रयास करूं | तो यह ठीक उसी प्रकार है जिस प्रकार एक अध्यापक , मुख्य रूप से एक-एक क्लास का मुख्य अध्यापक होता है व उस समूर्ण विधालय का एक प्रिंसिपल होता है | जिनके अंतर्गत सभी अध्यापक कार्य करते है |

यहां अध्यापक की तुलना ग्राम विकास अधिकारी (VDO) से व प्रिसिपल की तुलना ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) से की गयी है |

ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) का कार्य क्या होता है ?

सरकार के द्वारा लायी गयी परियोजनाओ की घन राशि का लेखा-जोखा का कार्य ब्लाक विकास अधिकारी (BDO) का होता है | जिन्हें वो अपने स्थर से सभी ग्राम के  विकास के लिये धन राशि का उपयोग करते है |

ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) के लिये योग्यता (BDO Eligibility) –

एक ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) बनने के लिये मान्यता प्राप्त कॉलेज व यूनिवर्सिटी से स्नातक या परा-स्नातक होना अनिवार्य है |  

ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) के लिये आयु सीमा (BDO Age limit) –

ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) के लिये अभ्यर्थी की उम्र 21 वर्ष से लेकर अधितम उम्र 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए | ध्यान रहे अभ्यर्थी की उम्र आवेदन करते वक़्त की उम्र कम से कम 21 वर्ष पूर्ण होना अनिवार्य है |

आरक्षित छात्र को यहाँ obc अभ्यर्थी को 3 (43) वर्ष और sc/st के अभ्यर्थी को 5 (45) वर्ष की छुट मिल जाती है |

ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) के लिये चयन प्रक्रिया (BDO Selection Process) –

ब्लॉक विकास अधिकारी पद के लिये  दो लिखित परीक्षा (Written Exam) और एक साक्षात्कार (Interview) होता  है | यह तीन चरण की परीक्षा राज्य लोक सेवा आयोग  (State Public Service Commission) के द्वारा आयोजित की जाती है |

राज्य सरकार प्रतिवर्ष इस पद के लिये आवेदन निकलती है | जिन्हें आप online आवेदन कर सकते है |

दोनों लिखित परीक्षा (Written Exam) पास होने के बाद आपको साक्षात्कार (Interview) पास करना होता है | इन तीनो चरणों को पास करने के बाद आप इस पद के योग्य हो जाते है |

ब्लॉक विकास अधिकारी का वेतन (Salary of BDO) –

खंड व ब्लॉक विकास अधिकारी का वेतन 9300 /- से 34800 /- रुपय महीने होता है | व ग्रेड पे 4,800/- होता है | तथा कई सरकारी सुविधाये भी मिलती है |  

( यहां 9300 /- रुपय ट्रेनिंग पीरियड के दोरान होते है उसके बाद 34800 /-  रुपय प्रतिमाह वेतन मिलता है | साथ ही ग्रेड पे राशि प्रतिवर्ष वेतन में बढाई जाती है | ) 

Conclusion-

हम उम्मीद करते है कि खंड विकास अधिकारी (BDO) कैसे बनते है ? (block vikas adhikari kaise bane) , खंड विकास अधिकारी बनने के लिये योग्यता क्या चाहिए होती है ? खंड विकास अधिकारी (BDO) से सम्बन्धित सभी जानकारी , इस article में देने का प्रयास किया है |

यदि आपको लगता है इस article में कुछ सुधार होने की आवश्यकता है तो हमे नीचे दिये कमेंट बॉक्स में बताये | व किसी भी अन्य सवाल पूछने के लिये कमेंट करे |

अपने साथी मित्र व हर उस बच्चे तक जरुर शेयर करे | जो अपना भविष्य एक खंड विकास अधिकारी (BDO) में देख रहा हो | ऐसे ही शिक्षा व अन्य article पढने के लिये नीचे दी घंटी से हमसे जुड़े | जिससे हर जानकारी आप तक पहुचे | आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद |

सफलता का मन्त्र :

  • अपने लक्ष्य की सम्पूर्ण जानकारी का होना |
  • हमेशा अपने लक्ष्य को पाने के लिये कड़ी मेहनत करते रहे |
  • सबसे जरुरी बात , खुद अपनी क़ाबलियत पर विश्वास रखे |
  • कभी भी निराश न हो |
  • अगर आप गलतियाँ कर रहे है , तो निराश बिल्कुल न हो , वल्कि ख़ुशी मनाये की आप कुछ नया जरुर सीख रहे है |
  • जो व्यक्ति कहता है , उसने अपने जीवन में कुछ गलतियाँ नहीं की , यकीन माने उसने अपने जीवन में कुछ नया नहीं सीखा |

चिंता व परेशान न हो यदि आप अपने करियर सम्बन्धित किसी भी समस्या से जुंझ रहे है | तो नीचे दिये कमेंट बॉक्स में हमे बताये |

हमेशा ध्यान रखे , उचित मार्गदर्शन से ही असंभव को संभव किया जा सकता है | हमसे अपनी समस्या व उलझाने साँझा करे | हम हर संभव मदद आपकी करेंगे |

आपके उज्जवल भविष्य के लिये हमारी टीम Everythingpro.in की तरफ से बहुत बहुत शुभकामनाएँ….

Please share your friends

Leave a Comment

error: Content is protected !!
अनंत अम्बानी की असली अंदर की फ़ोटो ली इस सुपरस्टार की बेटी ने xiaomi redmi k70e Review, Specification , Price infinix hot 40 pro 5g Review, Specification , Price tecno spark 20 pro plus Review, Specification , Price