ग्राम विकास अधिकारी कैसे बने ? Gram vikas adhikari /gram panchayat adhikari (Village Deplovement officer) VDO kaise bane ?

UPSSSC VDO (UPSSSC Gram vikas adhikari / gram panchayat adhikariUPSSSC Village Deplovement officcer ) कैसे बनते है | ग्राम विकास अधिकारी के लिये योग्यता क्या चाहिए होती है ? (Eligibility for VDO officer), ग्राम विकास अधिकारी सैलरी कितनी होती है ? ग्राम विकास अधिकारी का कार्य क्या होते है ? ग्राम विकास अधिकारी (VDO) से सम्बन्धित सभी जानकारी , इस article के लास्ट तक आपको मिल जायेगी |  

प्रिय पाठक , जैसा की हम सब जानते है एक सरकारी नौकरी की चाहत हर किसी की होती है | और हमारे समाज की धारणा है कि सफल उसी व्यक्ति व इन्शान को माना जाता है जो एक सरकारी सेवा में कार्यरत हो |  माध्यम वर्ग के परिवार में हर व्यक्ति चाहता है कि वो एक अच्छी शिक्षा ग्रहण कर के एक इंजीनियर , डॉक्टर व सरकारी नौकरी या सेवा में कार्य करे |  

सरकारी सेवा में जाना लोग इसलिए पसंद करते है क्योकि सरकारी नौकरी में पैसा , सरकारी सुविधायें व सबसे महत्वपूर्ण बात कि जॉब की सिक्योरिटी होती है |

इसलिए युवा सरकारी जॉब को पहली प्राथमिकता देते है | तो इन्ही सरकारी सेवा में से एक महत्वपूर्ण पद ग्राम विकास अधिकारी है | जिसके बारे में हम आज अपने आर्टिकल के माध्यम से जानकारी प्रदान कर रहे है |

VDO Full Form – Village Deplovement officer

VDO Full Form in hindiग्राम पंचायत अधिकारी

ग्राम विकास अधिकारी (VDO) कौन होते है ?

ग्राम विकास अधिकारी (VDO) एक सरकारी कर्मचारी होते है जो ग्राम प्रधान का सचिव होता है | इससे पहले ग्राम विकास अधिकारी (VDO) को पंचायत सेवक बोला जाता था | वर्तमान में सरकार ने पंचायत सेवक के नाम को परिवर्तन कर के ग्राम विकास अधिकारी कर दिया गया है | ग्राम पंचायत अधिकारीग्राम विकास अधिकारी एक पद के दो नाम है |

 ग्राम विकास अधिकारी (VDO) का कार्य क्या होता है ?

जैसा हम जानते है हमारा देश में एक पंचयत व्यवस्था है | जब भी सरकार की तरफ से कोई परियोजना , हमारे देश में लायी जाती है | तो इस परियोजना को पंचायत स्थर तक बांटा जाता है |

पंचायत स्तर से ग्रामीण क्षेत्र की जमीन तक लाने में इस परियोजनाओ को लाने का कार्य कई अधिकारियो का होता है | जिनमे से एक मुख्य पद ग्राम विकास अधिकारी (VDO) का भी होता है |

एक ग्राम विकास अधिकारी (VDO) का पद जिम्मेदारी वाला पद होता है | जिसमे उन्हें सरकारी योजनाओ को गाँव में लागू करवाने का कार्य होता है |

एक Village Deplovement officer का मुख्य काम गाँव की जरुरतो को पूर्ण करना , विकास करना व शिक्षा का क्षेत्र आदि की जिम्मेदारी, एक ग्राम विकास अधिकारी के अंतर्गत आता है |

ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के मुख्य कुछ कार्य –

  • गाँव की साफ सफाई व्यवस्था का प्रबंध करना |
  • गाँव में खाघ-सामिग्री का आवंटन व व्यवस्था का प्रबंध करना |
  • गाँव में शिक्षा व्यवस्था के क्षेत्र की देख रेख करना |
  • गाँव में ग्रामीण के जन्म , म्रत्यु व विवाह के दस्तावेज़ को पंजीकरण करवाना |
  • गाँव में मोजूद सडक , बिजली , पानी आदि की व्यवस्था का प्रबंध व देख रेख करना |
  • गाँव की समस्या को सुनना व उन समस्या को जिला परिषद तक पहुचाना,  ताकि उन समस्यों का निवारण हो सके |
  • पंचायत समिती का वार्षिक बजट बनाना व जिला परिषद में आवंटित करना |

ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के लिये योग्यता (Eligibility for VDO officer)

ग्राम विकास अधिकारी के बनने की योग्यता सर्वप्रथम , बारहवी पास होना अनिवार्य है | तथा इसके साथ साथ NIELIT (National Institute of Electronics and Information Technology) द्वारा मान्यता प्राप्त ccc कंप्यूटर कोर्स का होना आवश्यक है |

ग्राम विकास अधिकारी कैसे बने (How to become an vdo in hindi) –

ग्राम विकास अधिकारी बनने के लिये परीक्षा उत्तर प्रदेश अधिनतस्थ सेवा चयन आयोग (upsssc) द्वारा हर वर्ष आयोजित की जाती है | जिसका आवेदन प्रतिवर्ष online होता है | जो upsssc का पोर्टल www.upsssc.gov.in से आवेदन कर सकते है |

अभ्यर्थी को इस परीक्षा को पास करने के लिये तीन चरणों से गुजरना पड़ता है | जिसको पास करने के बाद ही एक सफल ग्राम विकास अधिकारी बनने के योग्य होते है | यह चरण इस प्रकार है –

  1. लिखित परीक्षा (Written Exam)
  2. साक्षात्कार (Interview)
  3. शाररिक योग्यता (Physical Test)

आयु सीमा (Age limit) –

ग्राम विकास अधिकारी बनने के लिये अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से अधितम 40 वर्ष के मध्य होना चाहिए |

ग्राम विकास अधिकारी सैलरी कितनी होती है ? (vdo salary) –

ग्राम विकास अधिकारी का वेतन 5200 – 20200 रुपय होता है | व ग्रेड पे 2000 होता है | ( यहां 5200 रुपय ट्रेनिंग पीरियड के दोरान होते है उसके बाद 20200 रुपय प्रतिमाह वेतन मिलता है | साथ ही ग्रेड पे राशि प्रतिवर्ष वेतन में बढाई जाती है | )  

Conclusion-

हम उम्मीद करते है कि ग्राम विकास अधिकारी (vdo) कैसे बनते है ? (Gram vikas adhikari kaise bane) , ग्राम विकास अधिकारी बनने के लिये योग्यता क्या चाहिए होती है ? ग्राम विकास अधिकारी (vdo) से सम्बन्धित सभी जानकारी , इस article में देने का प्रयास किया है |

यदि आपको लगता है इस article में कुछ सुधार होने की आवश्यकता है तो हमे नीचे दिये कमेंट बॉक्स में बताये | व किसी भी अन्य सवाल पूछने के लिये कमेंट करे |

अपने साथी मित्र व हर उस बच्चे तक जरुर शेयर करे | जो अपना भविष्य एक ग्राम विकास अधिकारी (vdo) में देख रहा हो | ऐसे ही शिक्षा व अन्य article पढने के लिये नीचे दी घंटी से हमसे जुड़े | जिससे हर जानकारी आप तक पहुचे | आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद |

सफलता का मन्त्र :

  • अपने लक्ष्य की सम्पूर्ण जानकारी का होना |
  • हमेशा अपने लक्ष्य को पाने के लिये कड़ी मेहनत करते रहे |
  • सबसे जरुरी बात , खुद अपनी क़ाबलियत पर विश्वास रखे |
  • कभी भी निराश न हो |
  • अगर आप गलतियाँ कर रहे है , तो निराश बिल्कुल न हो , वल्कि ख़ुशी मनाये की आप कुछ नया जरुर सीख रहे है |
  • जो व्यक्ति कहता है , उसने अपने जीवन में कुछ गलतियाँ नहीं की , यकीन माने उसने अपने जीवन में कुछ नया नहीं सीखा |

चिंता व परेशान न हो यदि आप अपने करियर सम्बन्धित किसी भी समस्या से जुंझ रहे है | तो नीचे दिये कमेंट बॉक्स में हमे बताये |

हमेशा ध्यान रखे , उचित मार्गदर्शन से ही असंभव को संभव किया जा सकता है | हमसे अपनी समस्या व उलझाने साँझा करे | हम हर संभव मदद आपकी करेंगे |

आपके उज्जवल भविष्य के लिये हमारी टीम Everythingpro.in की तरफ से बहुत बहुत शुभकामनाएँ….

Please share your friends

Leave a Comment

error: Content is protected !!
अनंत अम्बानी की असली अंदर की फ़ोटो ली इस सुपरस्टार की बेटी ने xiaomi redmi k70e Review, Specification , Price infinix hot 40 pro 5g Review, Specification , Price tecno spark 20 pro plus Review, Specification , Price