अगर आपके घर में कोई भी वाहन है तो जरुर 1 मिनट निकाल कर इस पोस्ट को पढ़े ….

नमस्कार दोस्तों उम्मीद करते है आप सभी स्वाथ्य व अच्छे होंगे | इस आर्टिकल को लास्ट तक जरुर पढ़े |

यह आर्टिकल हर उस व्यक्ति के लिए महत्व रखता है | जो सांस ले रहा है |

इस प्रकार के आर्टिकल हमारे पोर्टल पर कभी भी पब्लिश नहीं किये गये है | पर अभी कुछ मिनट पहले मुझे ऐसास हुआ | कि जो अभी मेरे साथ हुआ | वो आपके साथ साँझा करू | ताकि समय रहते … हमारे देश के लोगो को जागरूक कर सकू |

कुछ समय पहले –

सुबह के करीब 10.55 बज रहा होगा | दिनांक 1/10/2021 . में किसी दैनिक कार्य के लिए घर से बहार निकला | अपनी बाइक निकाली … और अपने घर से कुछ दूरी पर चलकर … मुख्य सड़क पर निकल आया |

कुछ दूरी चल ही रहा था … कि सड़क के साइड में एक टेम्पू खड़ा हुआ था | जिस दिशा में , हम जा रहे थे उसी दिशा की ओर टेम्पू खड़ा हुआ था |

टेम्पू जिस जगह था … उसी के बगल से एक लड़का कान में एक हाथ से फ़ोन लगाये अचानक से क्रोश किया |  विपरीत दिशा से मेरी बाइक आ रही थी … कुछ ही सेकंड या बोलू पल्स का हिसाब होगा | मैंने अपनी बाइक को कंट्रोल कर लिया |

और भगवान के आशीर्वाद से और मुझे चाहने वालो के प्यार के कारण में बच गया | एक बहुत बड़े हादसे से ….

आख़िर गलती किस की थी …..

अब थोडा सा इस पर एक नजर डाल लेते है कि आख़िर गलती किस की थी |

दोस्तों गलती जाहिर सी बात है उस इन्सान की थी | जो अचानक से फ़ोन पर बात कर के स्पीड से निकला | उस वक़्त मुझे लगा कि उस इन्सान को पकड़ कर वही धुन दू ….

पर मैंने लम्बी सांस ली … और अपने भगवान व माता – पिता को याद कर के धन्यवाद दिया | कि इतने बड़े हादसे से में सुरक्षित निकला |

 नई उम्र (युवा) के कारण हमारे शरीर का खून भी गर्म होता है जो पल में गर्म हो जाता है | पर जो भी युवा इस आर्टिकल को पढ़ रहे है वो सदैव ध्यान दे … गर्म खून हालत बिगड़ता ही है … इस लिए उस पल हमेशा अपने आप को अधिक शांत रखने का प्रयास करे ….

मैंने भी कुछ ऐसा किया और विचार किया … उस व्यक्ति की गलती थी … पर उससे भी अधिक गलती थी उस इन्सान की जिसने सड़क के साइड में अपना वाहन खड़ा कर के चले जाते है |

यदि उस स्थान पर कोई अन्य वहान न खड़ा होता | तो शयद यह हादसा न होता |

यदि में अपनी बाइक को 30 की स्पीड में न चला रा होता | तो कुछ भी हो सकता था |

हादसा –

दोस्तों जब हादसा होता है तो कोई नहीं जानता कि आखिर गलती किस की थी ? जानता तो वो है सिर्फ, जो बेकसूर लोगो के घर के व्यक्ति के ऊपर बीतती है |

हमे क्या करना चाहिए –

दोस्तों हर रोज जो दुर्घटनाओ के आकड़े है वो में इजाजत नहीं देता कि में आपको बताऊ | वो वाकई बेहद चोंका देने वाले है | और ‘मेरा मकसद किसी को भी परेशान  करना नहीं है | मेरा मकसद सिर्फ जागरूकता और सतर्कता को बढावा देना है |’

नीचे कुछ महत्व पूर्ण बिंदु है वो ध्यान देने योग्य है –

  • पब्लिक प्लेस में जैसे शहर की मुख्य सड़के , गली-मोह्हले की छोटी- बड़ी सड़को पर कभी भी 30 – 40 की स्पीड में बाइक न चलाये |
  • इतनी कम स्पीड में हादसे को टाला जा सकता है |
  • जहा भी सड़क से कोई अन्य गली हो वहा स्वयं अपने वाहन की स्पीड को नियंत्रण में रखे | गली से कोई भी व्यक्ति स्पीड में निकल सकता है |
  • जब भी आप दो पहिया वाहन जैसे – बाइक , स्कूटी अन्य का अकेले उपयोग करे | तो ध्यान दे खासतोर कि कभी भी 40 से अधिक स्पीड न ले जाये | क्योकि अकेले व्यक्ति में बाइक की स्पीड का अंदाजा नहीं लगता |
  • अकेले चलाते वक़्त हैडफ़ोन का उपयोग करे सिर्फ बात के लिए न की गाने सुन के लिए |
  • यदि आप गाना सुन रहे हो और गलती से गाना हाई बीट का बज रहा हो जैसे – घूम मचा ले … धूम . तो स्पीड खुद व खुद बढ़ जाती है | हमे बताये बिना | इसलिए हैडफ़ोन का उपयोग कतई भी न करे |
  • मार्ग पर किसी भी प्रकार का कोई पत्थर अन्य चीज हो सकती है | स्पीड कम होगी तो कंट्रोल किया जा सकता है |
  •  सबसे महत्वपूर्ण बात जो शयद कहने की जरुरत नहीं है इसी लिए लास्ट में कह रहा हूँ … हेलमेट जरुर जरुर पहने |

दोस्तों क्योकि हमे नहीं पता अन्य कोई व्यक्ति कैसे वाहन चला रहा है और हमारा कण्ट्रोल सिर्फ हमारे ऊपर है न कि किसी अन्य व्यक्ति के ऊपर | इसलिए हमे जितना हो सके उतना सतर्क रहना चहिये |

इस आर्टिकल को जो भी 3 पहिया या 4 पहिया वाले व्यक्ति पढ़ रहे है | तो आपसे हाथ जोड़ कर विनती है अपना वाहन किसी भी गली के साइड में खड़ा न करे | हो सके तो खड़ा ही न करे |

और यदि बहुत जरुरी है तो अपने वाहन के बहार एक व्यक्ति को उतनी देर खड़ा रखे | ताकि वो निर्देश दे सके |

आप लोग खड़ा कर के चले जाते है किसी का जीवन बेहद ही महत्वपूर्ण है इस बात को समझने का प्रयास करे |

युवाओ के लिए महत्वपूर्ण कुछ निर्देश –

जो भी युवा इस आर्टिकल को पढ़ रहे है … ध्यान दे .. भाई बाइक स्पीड से चलने से क्या हासिल होगा | कुछ भी नहीं | क्यों चलाते हो बाइक को स्पीड से …. अपने आप से पूछे … यदि मन में यह बात है कि लड़कियां इम्प्रेस हो जायेगी | तो मेरे भाई कैसे ?

एक बात बताओ जब तुम फुर्रर्रर से निकल गये …. तो लड़कियां तुम्हे देखेगी या फिर 20 की स्पीड से जा रहे हो तब …. ग़ोर करियेगा |

में भी युवा हूँ पर अपने सभी युवाओ भाई से कहना चाहूँगा | कि क्या हो सकता है आपके तेज बाइक चलाने से थोडा ग़ोर करियेगा |

  • आप ऐसे इन्सान की जान को खतरे में डाल सकते है जिसका कोई भी दोष ही न हो …
  • आप उस परिवार को बर्बाद कर सकते है जिसका सिर्फ एक ही रोटी का सहारा हो ….
  • आप अपने खुद के माँ – पिता के सपनो को तोड़ सकते है जिन्होंने न जाने कितने अनगिनत सपनो को आपने मन में संजोये बेठे हो ….
  • आप किसी बहेन के भाई को उससे अलग कर सकते है जो हर दिन अपने भाई के लिए मन्नते मांग रही हो …
  • आप खुद अपने सपनो को बिगाड़ सकते हो जो आपने देखे हो ….

जितने भी पेरेंट्स इस आर्टिकल को पढ़ रहे है .. तो अंकल आंटी जी | मेरा आपसे हाथ जोड़ कर विनती है अपने बेटे लाल को 18 वर्ष से पहले वाहन न चलाने दे | और 18 वर्ष के बाद भी बेठा कर समझाये | सही वक़्त पर समझाना कोई भी घाटे का सोंदा नहीं है |

Conclusion –

इस आर्टिकल को मेरे लिखने का क्या मकसद है आप भलीभांति समझ गये होंगे |

इस आर्टिकल को हर पेरेंट्स , हर व्यक्ति अपने परिवार , मित्र , हर इंसान के साथ सिर्फ whatsapp पर साँझा करे |

आपके एक साँझा से किसी का बेटा , किसी का भाई , किसी की उमीदे , किसी का परिवार चलाने का मुख्य स्रोत बच सकता है |

अपनी अपनी राय नीचे दिए कमेंट बॉक्स में सिर्फ अपना नाम व ईमेल लिख कर राय दे |

मेरी राय व मेरे विचार को जानने के लिए join telegram से जुड़े |

दुआ करूंगा सभी खुश व स्वाथ्य रहे | आपका दिन मंगल हो | छोटे भाई बहन अपना प्यार व बड़े अपना आशीर्वाद सदा मुझ पर बनाये रखे |

Join Telegram
Please share your friends

Leave a Comment

error: Content is protected !!
होली के रंगों से बचने के लिये चेहरे पर लगाये ये चीजे. बालो को हेल्दी रखने के लिये घर पर बनाये हेयर जेल बालों को एक हफ्ते में कितनी बार और कव तेल लगाये सोने से पहले खाएं रोज एक इलायची मिलेंगे कई फायेदे