Mahindra XEV 7e: XUV700 का इलेक्ट्रिक अवतार 650km रेंज के साथ जल्द होगा लॉन्च 

Mahindra XEV 7e: जल्द आ रही है XUV700 की इलेक्ट्रिक ट्विस्ट में दमदार EV SUV

महिंद्रा इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए लगातार नए मॉडल्स पर काम कर रही है। हाल ही में कंपनी ने Mahindra BE.06 और XEV 9E जैसे मॉडल्स पेश किए हैं, और अब बारी है एक और इलेक्ट्रिक SUV की – Mahindra XEV 7e की।

Mahindra XEV 7e टेस्टिंग के दौरान स्पॉट, डिजाइन और इंटीरियर से उठा पर्दा

XEV 7e को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान भारतीय सड़कों पर देखा गया है। इससे SUV के डिजाइन और फीचर्स की शुरुआती झलक मिल चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह SUV मौजूदा Mahindra XUV700 का इलेक्ट्रिक वर्जन हो सकती है, जिसे पहले XUV.e8 नाम से शोकेस किया गया था।

लेकिन अब ट्रेडमार्क फाइलिंग और नए EV नामकरण को देखते हुए इसका फाइनल नाम Mahindra XEV 7e हो सकता है।

फ्यूचरिस्टिक फीचर्स से लैस होगी XEV 7e SUV

लीक हुई वीडियो में इसका प्रोडक्शन-रेडी मॉडल देखा गया है, जिसमें कंपनी ने कई प्रीमियम फीचर्स को शामिल किया है। इसमें मिल सकते हैं:

  • वेंटिलेटेड सीट्स
  • मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल
  • मेमोरी फंक्शन के साथ इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल सीटें
  • प्रीमियम ऑडियो सिस्टम
  • थ्री-स्क्रीन सेटअप (इंफोटेनमेंट, ड्राइवर डिस्प्ले और कंफर्ट कंट्रोल्स के लिए)
  • ये सभी फीचर्स इसे प्रीमियम EV SUV सेगमेंट में टक्कर देने वाला विकल्प बना सकते हैं।

बैटरी और रेंज: क्या होगी Mahindra XEV 7e की दमदार परफॉर्मेंस?

Mahindra XEV 7e
Mahindra XEV 7e

हालांकि कंपनी ने XEV 7e के पावरट्रेन को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इसमें BE.06 और XEV 9E वाले बैटरी पैक्स देखने को मिल सकते हैं:

  • Pack 1 वेरिएंट: 59 kWh बैटरी
  • Pack 3 वेरिएंट: 79 kWh बैटरी यूनिट

रेंज की उम्मीद: एक बार चार्ज करने पर करीब 650 किलोमीटर तक

इस रेंज के साथ Mahindra XEV 7e, टाटा, ह्युंडई और MG जैसी कंपनियों को सीधी टक्कर दे सकती है।

Mahindra XEV 7e की लॉन्च डेट और संभावित कीमत

भले ही Mahindra ने अभी तक XEV 7e की लॉन्च डेट को लेकर कोई घोषणा नहीं की हो, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इसे 2025 के अंत तक भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। वहीं इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹21 लाख के आस-पास हो सकती है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Neeraj Goyat’s Dominant Dubai Victory Shocks Global Boxing Fans Prithvi Shaw IPL 2026 Auction Shock: Emotional Comeback Story IPL Auction 2026 Shock: Prithvi Shaw Goes Unsold, Fans Left Stunned Nargis Fakhri Biography: Untold Journey from Rockstar to Global Stardom